फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four new corona infected found

चार नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 08 Jul 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
four new corona infected found
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में चार नए मामले मिले। इस दौरान तीन मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, जिले में अब तक एक लाख के करीब संक्रमित मामले मिल चुके हैं। बीते 20 दिनों में जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में सेक्टर-65, सेक्टर-21, एनआईटी 2 व सेक्टर-15 से नए कोरोना संक्रमित मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 99,729 हो गई है। इसमें से 98,981 लोग स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब जिले में केवल 31 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 16 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 15 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। फिलहाल जिले में छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि बीते 24 घंटों में 1405 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 876 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कोरोना का रिकवरी दर 99.25 प्रतिशत बना हुआ है। वहीं, एक्टिव केस दर 0.03 प्रतिशत रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed