{"_id":"64cba861cf4801328608c2e8","slug":"four-arrested-including-two-nominated-roaming-around-for-attack-on-religious-place-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10615-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धार्मिक स्थल पर हमले की फिराक में घूमते दो नामजद सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धार्मिक स्थल पर हमले की फिराक में घूमते दो नामजद सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को देर रात दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीकरी व कैली गांवों में धार्मिक स्थल पर हमला करने की फिराक में घूम रहे दो नामजद सहित चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पेट्रोल से भरी बोतल व अन्य हथियार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों को धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में 14 साल तक की सजा हो सकती है।
बुधवार देर रात पुलिस उप निरीक्षक उदयपाल अपनी टीम के साथ सीकरी और कैली गांव के धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में गश्त पर रहे थे। सूचना मिली कि दोनों गांवों में धार्मिक स्थल पर कुछ असामाजिक तत्व हमला करके हिंसा भड़काने की फिराक में हैं। उपद्रवियों के पास पेट्रोल से भरी बोतल है। ऐसे में किसी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम थाना प्रभारी अनूप कुमार व पुलिस चौकी सीकरी प्रभारी सुनील कुमार को सूचित कर मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई, सूचना मिलते ही डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, एसीपी मुजेसर सुधीर तनेजा, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पिस्तौल, कट्टा, तलवार और पेट्रोल से भरीं बोतलें बदरामद
आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच कारतूस, एक कट्टा, तलवार, पेट्रोल से भरी व खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है, इनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल के असावटी गांव निवासी रवि और प्रवेश के रूप में हुई है। दो नामजद आरोपी मनोज व रवि नगला जोगियन गांव के रहने वाले हैं। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने, हिंसा भड़काने, अवैध हथियार अधिनियम, षड्यंत्र, सरकारी आदेशों की अवहेलना इत्यादि धाराओं के तहत व नामजद 4 आरोपियों व अन्य के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में उदयपाल सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस प्रकार के अपराध को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा है जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि किसी प्रकार के भड़काऊ भाषण या बयानबाजी में आकर हिंसा फैलाने की कोशिश न करें अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।