Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for murder

मोबाइल नहीं देने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for murder
नचौली गांव के अनीश कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मोबाइल देने से मना करने पर युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के चार आरोपियों को थाना भूपानी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चारों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी वारदात वाली रात एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां से पीड़ित अन्नी अपने एक साथी के साथ जा रहा था। आरोपियों में एक को वह जानता था। बातचीत के दौरान मोबाइल फोन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने अन्नी को बुरी तरह पीटा, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गांव नचौली निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बृहस्पतिवार रात 20 वर्षीय उनका छोटा बेटा अनीश उर्फ अन्नी अपने दोस्त संदीप के साथ मोटरसाइकिल पर गांव भूपानी की तरफ से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पांच-छह लड़के कार लेकर खड़े थे और अपने एक साथी अशोक का जन्मदिन मना रहे थे। उनमें से मुकेश उर्फ कोमल नाम के लड़के को अनीश जानता था। मुकेश ने अनीश व संदीप को रोक लिया। वे अनीश से बातचीत करने लगे। इस दौरान मुकेश ने उसका मोबाइल फोन मांगा, जोकि अनीश ने देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मुकेश व उसके साथी कार से डंडे व रॉड निकालकर ले आए। सभी ने अनीश पर हमला कर दिया। संदीप ने शोर मचाकर सहायता मांगी।
विज्ञापन

इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। संदीप ने अनीश के घर फोन करके घटना की जानकारी दी और उसे बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने 11 अक्तूबर को दम तोड़ दिया था। भूपानी थाना पुलिस ने दर्ज झगड़े के मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि हत्या के आरोप में गांव फरीदपुर निवासी मुकेश उर्फ कोमल के अलावा गांव खेड़ी निवासी मनीष, अशोक व अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल इनके और साथियों के बारे में भी पूछताछ कर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed