{"_id":"5f675b818ebc3e9815112b46","slug":"four-arrested-for-cheating-women-by-becoming-policemen-faridabad-news-noi53741656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं से आभूषण ठगी में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं से आभूषण ठगी में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं से कंगन उतरवाने वाले चार आरोपियों को बदरपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि जुलाई में सेक्टर-17 और सेंट्रल थाना क्षेत्र में उन्होंने दो वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन मामलों में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप ने बताया कि आरोपियों की पहचान साजिद, सनावर अली, यूनुस और अमजद के रूप में हुई है। साजिद और सनावर अली हरिद्वार जबकि यूनुस और अमजद पाटिल नगर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सरगना यूनुस व अमजद हैं। ये लोग महाराष्ट्र से हरिद्वार आते थे। यहां हरिद्वार के रहने वाले साजिद व सनावर अली के साथ मिलकर उनकी गाड़ी से ही वारदात को अंजाम देने दिल्ली व फरीदाबाद आते थे। वारदात के बाद वापस हरिद्वार लौट जाते थे। इसके बाद कुछ दिनों के लिए ये लोग महाराष्ट्र लौट जाते थे।
सभी आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं को गुमराह कर उनके आभूषण उतरवा लेते थे। महिलाओं से उतरवाए हुए असली आभूषणों को वे चकमा देकर अपने पास रख लेते थे और उनके स्थान पर वे नकली आभूषण उनके बैग, पर्स इत्यादि में रख देते थे। वारदात के समय नकली आईकार्ड भी रखते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के दो कड़े और दो कंगन बरामद किया है।