{"_id":"695d5ff8bb2af776960b77b7","slug":"four-arrested-for-assaulting-and-stabbing-a-british-airways-employee-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59709-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्रिटिश एयरवेज कर्मी के साथ मारपीट व चाकू मारने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्रिटिश एयरवेज कर्मी के साथ मारपीट व चाकू मारने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने पकड़े आरोपी
सेक्टर-17 थाना इलाके में 2 जनवरी की रात हुई थी वारदात
चारों आरोपी दौलताबाद गांव के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना इलाके में ब्रिटिश एयरवेज कर्मी के साथ मारपीट व चाकू मारने के मामले में चार आरोपियों को अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दौलताबाद गांव के रहने वाले अरुण, गौरव, सुमित व विपिन शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक व स्कूटी भी बरामद की गई है।
इनसे पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का साथी गाड़ी से उतर रहा था। उसी दौरान उनकी बाइक का टायर उसके पैर पर चढ़ गया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोपी विपिन ने चाकू निकालकर गाड़ी के चालक पर हमला कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन को 1 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। बाकी तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना इलाके में ये वारदात 2 जनवरी की रात को हुई थी। सेक्टर-31 के रहने वाले सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जनवरी की रात वह अपने दोस्त रियान के साथ ऑफिस की गाड़ी में चालक के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में दोनों चाय पीने के लिए ओल्ड चौक, फरीदाबाद के पास रुके। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक का टायर रियान के पैर पर चढ़ा दिया। इसको लेकर कहासुनी हो गई और तभी बाइक सवार युवकों के दो अन्य साथी भी मौके पर आ गए। सभी आरोपियों ने मिलकर शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों में से एक युवक ने चाकू निकाल लिया और बीच-बचाव कर रहे ऑफिस की गाड़ी के चालक को चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। अपराध शाखा टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।