फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested in two cases of cyber fraud.

Faridabad News: साइबर ठगी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in two cases of cyber fraud.
फर्जी खातों से 35.46 लाख की ठगी का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन टास्क और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से 35.46 लाख की ठगी की थी। आरोपियों ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पहले मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता को 20 दिसंबर 2025 को टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम नौकरी का प्रस्ताव मिला। शुरुआती लाभ देकर विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने 30 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच फर्जी निवेश के नाम पर उससे कुल 25.80 लाख विभिन्न बैंक खातों में जमा करा लिए। जांच के दौरान 26 जुलाई को राजस्थान के कोटपूतली जिले के गांव नौरंगपुर निवासी हरिश चंद्र को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी के 2.10 लाख आए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में साइबर थाना एनआईटी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता से अक्तूबर 2025 में शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 9.66 लाख की ठगी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल, सचिन कुमार और लालबाबू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि राहुल और लालबाबू ने संयुक्त बैंक खाता खुलवाकर सचिन को दिया, जिसने वह खाता साइबर ठगों तक पहुंचाया। इस खाते में ठगी के 2 लाख जमा हुए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed