फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Foundation stone of Tigaon four lane road from Gurugram Sector-3

गुरुग्राम सेक्टर-3 से तिगांव फोर लेन सड़क का शिलान्यास

Tue, 13 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Tigaon four lane road from Gurugram Sector-3
फरीदाबाद। मंगलवार को गुरुग्राम सेक्टर-3 से तिगांव को जोड़ने वाली फोर लेन संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। करीब 1 करोड़ 84 लाख 65 हजार की लागत से निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा कि होडल तक का सफर जल्द ही 50 मिनट में पूरा हो जाया करेगा। जल्द ही हाईवे पर चल रहे पुलों का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फोर लेन सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बल्लभगढ़ विधायक और मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने मूलचंद शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक कोई कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक वह उस कार्य के पीछे लगे रहते हैं । आज उनकी मेहनत के कारण ही बल्लभगढ़ में करोड़ों रुपये के कार्य पूरे हुए हैं और कुछ चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है और भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजा है। वह विकास कार्यों के बदले उनके इस विश्वास को पूरा करेंगे। शर्मा ने कहा कि इस सड़क के चार लेन बनने से बल्लभगढ़ विधानसभा में लोगों को आवागमन में अब दिक्कतें नहीं आएंगी। इस मौके पर टिपर चंद शर्मा,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पार्षद जयवीर,पार्षद दीपक यादव, हरप्रसाद गोड़, बुद्धा सैनी, संजीव बैंसला,दीपक यादव, योगेश शर्मा, कैलाश वशिष्ठ, गजेंद्र वैष्णव, पार्षद दीपक यादव, महेश गोयल, अनुराग गर्ग, गायत्री देवी और बल्लभगढ़ जिला प्रशासन व नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed