{"_id":"6585cf150c8f17563a0b712b","slug":"former-cm-will-inaugurate-tiranga-bhavan-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18390-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पूर्व सीएम करेंगे तिरंगा भवन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पूर्व सीएम करेंगे तिरंगा भवन का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा भवन पर पहली बार 100 फुट तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रहेंगे। कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने बताया कि समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। साल 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं और लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। समारोह के बाद पूर्व सीएम चावला कॉलोनी में स्थित देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद वह 36 बिरादरी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में भी जाएंगे।