फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest Department in preparation of counting of leopards in Aravali

अरावली में तेंदुओं की गिनती की तैयारी में वन विभाग

Tue, 17 Nov 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Forest Department in preparation of counting of leopards in Aravali
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। जिले में कई जगह तेंदुए की मौजूदगी की घटना व अरावली पर्वत श्रंखला में पिछले दो महीनों के अंदर वन्य जीव संरक्षण विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए की मौजूदगी और बढ़ती हलचल को देखते हुए इनकी गिनती कराने का फैसला लिया है। विभाग द्वारा कराई जाने वाली यह गिनती फरवरी 2021 के अंत तक पूरी की जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून से संपर्क कर रही है। साल 2017 में किया गया सर्वे भी इसी देहरादून के इसी इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2000 से शुरू हुआ था गणना का काम
अरावली पर्वत श्रंखला का दायरा फरीदाबाद और गुरुग्राम में काफी बड़ा है। यहां वन्य जीवों की संख्या भी ज्यादा है। साल 2000 से शुरू हुई गणना में फरीदाबाद व गुरुग्राम इलाके की अरावली के अंदर केवल दो, तीन तेंदुए ही थे। पिछले 18 सालों में यह संख्या काफी बढ़ गई है। हरियाणा फॉरेस्ट ने अपने स्तर पर साल 2012 में सर्वे किया था। इसमें कर्मचारियों ने पैदल चलकर पंजों के निशान से जीवों की संख्या का अध्ययन किया था। उस समय की रिपोर्ट के अनुसार अरावली में कुल 8 तेंदुए होने की बात सामने आई थी। टीम ने तेंदुए के साथ-साथ, लोमड़ी, लकड़बग्घा, नीलगाय, जंगली कुत्ते, सियार आदि जीवों की संख्या में बारे में पता किया था।
विज्ञापन

2015 में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सौंपा गया जिम्मा
फॉरेस्ट विभाग के सर्वे के बाद 2015 में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अरावली में जीवों की सही स्थिति का पता लगाने का काम सौंपा गया था। इसमें इंस्टीट्यूट की टीमों ने अरावली के गुुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और मेवात से सटी पहाड़ियों में सर्वे किया। साल 2017 में फिर से जानवरों की गिनती की गई, जिसमे 31 तेंदुए, 4 लोमड़ी, 18 लक्कड़बग्गे सहित कई जानवर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चालीस लाख खर्च होने की है संभावना
विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि जिस तरह से गुरुग्राम और फरीदाबाद में आबादी में तेंदुए की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। इससे यह जाहिर होता है कि इनकी संख्या बढ़ चुकी है। इस बार अरावली में जानवरों की गिनती फरवरी 2021 में की जानी है। इस सर्वे के लिए सरकार की ओर से 40 लाख खर्च करने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक विभाग की तरफ से गांव मांगर, बंधवाड़ी, वजीराबाद, भोंडसी, घाटा, अनंगपुर में कुल 12 कैमरे भी लगाए गए। (संवाद)

कोट
मुख्यालय की ओर से तेंदुओं को बचाने और उनकी सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। विगत कुछ समय से देखा जा रहा है कि तेंदुओं की हलचल अरावली जंगलों के अलावा आसपास के गांवों में भी बढ़ गई है। इसलिए अब एक बार फिर से तेंदुओं की गिनती की योजना बनाई जा रही है। इस योजना पर करीब चालीस लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
- राजेंद्र प्रसाद, मंडल वन्य जीव संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed