{"_id":"69c5459a88abd066fe02c125","slug":"footpaths-have-disappeared-pedestrians-are-walking-with-their-lives-at-stake-faridabad-news-c-24-1-gur1002-83216-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फुटपाथ हुए गायब...जान हथेली पर लेकर चल रहे पैदल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फुटपाथ हुए गायब...जान हथेली पर लेकर चल रहे पैदल यात्री
विज्ञापन
नोट- तीनों की फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के कई इलाकों में फुटपाथ नहीं है, वहीं जहां है उनकी हालत बदहाल बनी हुई है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह फुटपाथ टूटे हुए हैं। लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है।
शहर के कई फुटपाथ खराब--
सेक्टर 106 के फुटपाथ पर कई दिनों से टूटा हुआ, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगे जाने पर कूड़े का ढेर भी लगा है। साथ ही सेक्टर 102 और 99 की सड़क पर फुटपाथ न होने की वजह से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में हादसे का डर बना है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं सेक्टर 37 सी का फुटपाथ काफी समय से जर्जर हालत में है। जिसकी वजह से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहें हैं। कई फुटपाथ के किनारे गंदा पानी भी भरा हुआ है।
फुटपाथ बने ही इसलिए हैं कि लोग सुरक्षित चल सकें, लेकिन यहां तो हालात ऐसे हैं कि हमें सड़क पर चलना पड़ता है। – नितीश गर्ग, आईएलडी ग्रीन सोसाइटी, अध्यक्ष, सेक्टर 37 सी
विज्ञापन
सुबह-शाम टहलने में दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह रास्ता बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। गिरने का डर बना रहता है। – अभिषेक खेमका, गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी, सेक्टर 106, निवासी
फुटपाथ नहीं होने के कारण लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। इस समस्या पर प्रशासन जल्द से जल्द ध्यान दे। - नवल किशोर रस्तोगी, हेरिटेज मैक्स सोसाइटी, अध्यक्ष, सेक्टर 102

शहर के कई फुटपाथ खराब