फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Food Safety Department filled samples from two shops

Faridabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दुकानों से भरे नमूने

Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department filled samples from two shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नवरात्र के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को सेक्टर-28 और जीवन नगर की दो दुकानों से छह नमूने लिए गए। लोगों की शिकायत के आधार पर सैंपलिंग की जा रही है। गुणवत्ता से समझौता करने वालों से विभाग सख्ती से निपटेगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने सोमवार को सेक्टर-28 स्थित एक दुकान से डेरी उत्पादों के चार नमूने भरे। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दुकान से दूध, मावा, घी आदि के नमूने भरे गए हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने जीवन नगर में एक डेरी से दो उत्पादों के नमूने भरे। नमूनों को जांच के लिए पंचकुला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से सैंपल भरे जाने पर आसपास के कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। रविवार और सोमवार को शहर के लगभग सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री व उपवास में इस्तेमाल की जाने वाली खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई। अधिकांश दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। व्रत के दौरान कूटू का आटा, दूध, मावा, मक्खन, पनीर, तेल, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल की बिक्री बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावटखोरी भी जमकर की जाती है। इसकी रोकथाम के लिए लोगों की शिकायत के आधार पर शहर के अलग-अलग बाजारों में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
ये है सजा का प्रावधान
अधिकारियों के मुताबिक लोगों की शिकायत या किसी अन्य प्रकार की सूचना मिलने पर दुकानों से सैंपल एकत्रित किए जाते हैं। फेल सैम्पल तीन तरह के होते हैं-अनसेफ, मिस ब्रांड और सब स्टैंडर्ड। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर ही जुर्माना तय किया जाता है। अनसेफ में छह महीने की सजा और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना, मिस ब्रांड सैंपल पाए जाने पर तीन लाख रुपये तक जुर्माना जबकि सब स्टैंडर्ड पर एक से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है।


अधिकारी से बातचीत
नवरात्रि को लेकर सोमवार से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। लापरवाही करने वाले दुकानदारों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सचिन शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed