फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Food grains distributed under the Prime Minister's Garib Kalyan Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटा गया अनाज

Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Food grains distributed under the Prime Minister's Garib Kalyan Yojana
फरीदाबाद। भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को सेक्टर- 12 के कन्वेंशन हॉल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिला स्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने लाभार्थियों को पांच-पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के हिसाब से वितरित की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय देश में गरीबों, किसानों और मजदूरों का उत्थान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब साढे़ 6 वर्ष पहले 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही पहली वाक्य बोला था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है। अन्नपूर्णा उत्सव भी उसी का एक हिस्सा है। वर्ष 2020 में भी मई से नवंबर तक गरीबों को पांच किलो अनाज दिया गया था। इस साल भी मई से नवंबर तक पांच किलो गेहूं प्रति व्यक्ति दिया जाएगा। यदि किसी परिवार में 7 सदस्य हैं तो उन परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से 35 किलो गेहूं प्रतिमाह दिया जा रहा है। जिले में दो लाख राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इस मौके पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक रावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed