{"_id":"688a7535a1e7ff5e2c0f67bd","slug":"followup-third-accused-arrested-in-murder-of-a-young-man-by-hitting-the-head-in-the-brunt-of-the-birthday-party-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48215-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिर पर वार कर युवक की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिर पर वार कर युवक की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दोस्त वीरपाल की हत्या में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संतोष सरपंच कॉलोनी सेक्टर-20 का रहने वाला है। इससे पहले मामले में दो आरोपियों लालू व जयपाल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अब पकड़े गए आरोपी को भी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
मृतक वीरपाल (42) यूपी बरेली का मूल निवासी था और सरपंच कॉलोनी में रहता था। 22 जुलाई की रात को उसका शव सेक्टर-20ए स्थित ई एफ थ्री मॉल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के भाई बल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरपाल के पड़ोस में ही लालू, जयपाल व संतोष भी सरपंच कॉलोनी में रहते हैं। संतोष की बेटी का जन्मदिन मंगलवार को था। इसकी पार्टी देने के लिए उसने लालू, जयपाल व वीरपाल को बुलाया था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। फिर वे सभी सेक्टर-20 ए के ई एफ थ्री मॉल के पास गए और वहां भी शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर वीरपाल के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। शव को वे सड़क किनारे छोड़कर चले गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। सेक्टर-17 थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।