{"_id":"5fd25d478ebc3e3d970af60a","slug":"five-thousand-was-living-in-mathura-to-escape-from-the-police-faridabad-news-noi55323332","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व फिरौती का मोस्ट वांटेड बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व फिरौती का मोस्ट वांटेड बदमाश पकड़ा
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-17 ने लूट, जान से मारने की धमकी व फिरौती जैसे अपराध के आरोप में मोस्ट वांटेड तिगांव निवासी नवीश उर्फ नाहर को पुलिस ने पकड़ लिया है। रिमांड पर लेने के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म के कई खुलासे किए हैं। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बचने के लिए वह मथुरा में रहता था।
नवीश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसने गांव तिगांव के एक दुकानदार को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरे मामले में उसने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2020 में धर्मा ढाबा सेक्टर-12 में तोड़फोड़ करते हुए फिरौती मांगी थी। इसके अलावा एक शराब के ठेके पर मारपीट करके पैसे और शराब की बोतलें भी लूट कर भाग गये थे। इसमें आरोपी के साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। नवीश गिरफ्तारी से बचने के लिए मथुरा में किराये के कमरे पर रहता था। आरोपी के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद हुआ है।
अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी को 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से यह रिमांड पर था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर जान से मारने की धमकी व लूट और मारपीट के फरीदाबाद व गुरुग्राम में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।