फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five people were duped in Faridabad in name of stock market, hotel booking and loan

एनसीआर में ठगों का महाजाल: एक-दो नहीं पांच से ठगी का खुलासा, महिला की बातों में फंस इंजीनियर ने 12 लाख गंवाए

Fri, 28 Feb 2025 05:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर में ठगों का जाल फैलता ही जा रहा है। यहां एक दो नहीं पांच ठगी की वारदातें सामने आई हैं। जहां शेयर बाजार, होटल बुकिंग और लोन दिलाने के नाम पर पांच को ठगा गया है। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर टैक्सटाइल इंजीनियर से 12 लाख की ठगे की गई है। 

विज्ञापन
Five people were duped in Faridabad in name of stock market, hotel booking and loan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने शहर के अलग-अलग एरिया में रहने वाले पांच लोगों से ठगी की है। दो लोगों को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर लगभग 18 लाख रुपये ठग लिए गए। ऋषिकेश में होटल बुकिंग के नाम पर युवती से 66 हजार रुपये ठगे गए। तीन लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर लगभग 30 हजार रुपये की ठगी युवक से हुई। तो वहीं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर युवक से 47 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहला मामला : सेक्टर-14 एरिया में रहने वाले व्यक्ति एक कंपनी में टेक्सटाइल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। फेसबुक पर एक महिला से इनकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिन तक बातचीत के बाद महिला ने कहा कि शेयर बाजार में निवेश पर 30 प्रतिशत का मुनाफा होगा। युवती ने अपने एक परिचित से बात कराई। आरोप है कि इनसे 12 लाख रुपये निवेश करा लिए गए लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला : सैनिक कॉलोनी एरिया की रहने वाली महिला को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.12 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला का कहना है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखकर संपर्क हुआ था। बाद में इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार ट्रेडिंग की टिप्स देकर निवेश के बहाने ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

तीसरा मामला : सेक्टर-34 एरिया की रहने वाली युवती से ऋषिकेश में होटल बुकिंग के नाम पर 66 हजार रुपये ठग लिए गए। युवती का कहना है कि अपनी सहेलियों के साथ उसे घूमने जाना था। होटल की वेबसाइट सर्च कर वहां से नंबर लिया तो बुकिंग के नाम पर रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। फिर रिफंड के बहाने ई-वॉलेट एप खोलने को कहा गया तो युवती को ठगी का शक हुआ और शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

चौथा मामला : सेक्टर-20 एरिया में रहने वाले अमित को तीन लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर 30738 रुपये ठग लिए गए। इनका कहना है कि 6 फरवरी 2025 को बाजार में थे तो एक नंबर से कॉल आया। उसने 3.10 लाख का लोन अप्रूव होने की बात कहकर ई-वॉलेट में लोन राशि ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन फिर बहाने से इनसे ही रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पांचवां मामला : सेक्टर-29 एरिया के रहने वाले संदीप को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 27139 रुपये ठग लिए गए। इनका कहना है कि 31 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विंग का कर्मचारी बताकर कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर बताया। फिर लिंक भेजकर उस पर डिटेल डालने को कहा। आरोप है कि डिटेल डालते ही कार्ड से रुपये कट गए। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed