फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five councillors express displeasure over the contractor being given a second work order despite complaints.

Faridabad News: शिकायत के बाद भी ठेकेदार को दोबारा वर्क ऑर्डर देने पर 5 पार्षदों में नाराजगी

Thu, 09 Apr 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five councillors express displeasure over the contractor being given a second work order despite complaints.
आरोप-जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम में सफाई व्यवस्था से जुड़े ठेके को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड-39 की पार्षद नीलम बरेजा और उनके बेटे गोल्डी बरेजा ने आरोप लगाया कि जनवरी में शिकायत देने के बाद भी उसी ठेकेदार को दोबारा वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पांच पार्षदों ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसी गार्बेज प्वाइंट से कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली, मजदूर और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का काम करती है लेकिन उसका प्रदर्शन लगातार असंतोषजनक रहा है। आरोप है कि कई बार समय पर संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन


नीलम बरेजा ने कहा कि जनवरी 2026 में विधानसभा क्षेत्र के पांच पार्षद वार्ड-33 की ज्योति सैलानी, वार्ड-31 की शेफाली सिंगल, वार्ड-37 के मुकेश अग्रवाल, वार्ड-35 के सचिन शर्मा और स्वयं उन्होंने निगमायुक्त को लिखित शिकायत देकर एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया था कि एजेंसी संतोषजनक काम नहीं कर रही है और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार को दोबारा वर्क ऑर्डर जारी किए जाने पर पांचों पार्षदों ने नाराजगी जताई है। गोल्डी बरेजा ने आरोप लगाया कि प्रभाव और संबंधों के चलते एजेंसी को दोबारा मौका दिया गया है जबकि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। इस अवसर पर वार्ड कमेटी के सदस्य एन.के. अग्रवाल, अनीता बर्मन, अर्जुन सहगल, अमन शर्मा और अनिल पुंज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मामले को लेकर स्पेशल ऑफिसर सैनिटाइजेशन व ज्वाइंट कमिश्नर एशवीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed