{"_id":"6a303186367fef17a20beb71","slug":"five-arrested-in-case-involving-possession-and-supply-of-illegal-pistols-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72486-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध पिस्तौल रखने और आपूर्ति के मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध पिस्तौल रखने और आपूर्ति के मामले में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
चार पिस्तौल बरामद, चोरी की वारदात का भी हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार देशी पिस्तौल बरामद की हैं। आरोपियों को विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से दबोचा।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, अपराध शाखा डीएलएफ ने धीरज नगर निवासी रजत को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 ने कोतवाली क्षेत्र निवासी सूरज साहनी को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा। पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने यह पिस्तौल आजाद से ली थी। इसके आधार पर पुलिस ने आजाद निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी फरीदाबाद को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इसी शाखा ने एक अन्य कार्रवाई में नंगला एन्क्लेव निवासी हिमांशु ठाकुर उर्फ बंटी को भी अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। वहीं अपराध शाखा सेंट्रल ने डबुआ कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ चुना को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उससे डबुआ क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत 14 जून को प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।