{"_id":"6a4017c4fb0979556e0d9098","slug":"first-merit-list-for-admission-to-government-colleges-on-july-9-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73443-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी कॉलेजों में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी कॉलेजों में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को
विज्ञापन
-जिले में 6 हजार से अधिक सीटों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, महज तीन दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जारी किए गए संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार छात्र अब 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके ठीक बाद 9 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
इस बार जिले के 8 राजकीय महाविद्यालयों में 6 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कॉलेज प्रशासन ने सर्वर की किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भरने की सलाह दी है। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे बड़ी राहत यह है कि छात्रों को अपने दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए इस तपती गर्मी में कॉलेजों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। सारा काम ऑनलाइन ही निपटाया जाएगा। यदि किसी छात्र के आवेदन या प्रमाणपत्रों में कोई गलती पाई जाती है, तो विभाग द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी गलतियों में सुधार करना होगा।
यह रहेगा दाखिले का पूरा शेड्यूल
नए शेड्यूल के मुताबिक पहली सूची के चयनित छात्र 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंग। दूसरी मेरिट सूची 16 जुलाई को आएगी। इसकी फीस 18 से 22 जुलाई तक भरी जाएगी। इसके बाद भी खाली बची सीटों को भरने के लिए 23 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। लेट फीस के साथ दाखिले का दौर 25 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय की नोडल अधिकारी सपना नागपाल ने कहा कि आवदेकों द्वारा एक ही लॉगिन आईडी से अधिकतम 5 कॉलेजों और प्रत्येक कॉलेज में 5 अलग-अलग कोर्स का विकल्प चुना जा सकता है। इसके अलावा बीए जैसे सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए कम से कम 5 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को भरना अनिवार्य किया गया है। फॉर्म भरते समय 10वीं-12वीं की अंकतालिका, पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर और चरित्र प्रमाणपत्र के साथ-साथ हरियाणा के मूल निवासियों के लिए परिवार पहचान पत्र अपलोड करना जरूरी है।