फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First merit canceled, revised up to two percent change

पहली मेरिट रद्द, संशोधित मेरिट में दो प्रतिशत तक बदलाव

Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
First merit canceled, revised up to two percent change
फरीदाबाद। कॉलेजों में दाखिले की पहली मेरिट रद्द कर दी गई है। संशोधित सूची सोमवार को फिर से जारी की गई। नई मेरिट सूची में पूर्व सूची के नामित विद्यार्थी बाहर हुए हैं। कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, अधिकतम व न्यूनतम कटऑफ में एक से दो फीसदी तक बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

संशोधित मेरिट भी सौ फीसदी के पार
दोबारा से जारी की गई मेरिट सूची में भी वाणिज्य (कॉमर्स) की कटऑफ हाई बनी रही। बीकॉम पास कोर्स व बीकॉम ऑनर्स में 100 प्रतिशत से ऊपर लिस्ट रही। बीएससी की कटऑफ भी 100 प्रतिशत के पार रही। राजकीय नेहरू कॉलेज में सर्वाधिक आवेदन हुए। ऐसे में कॉलेज की ऑल इंडिया जनरल कैटेगिरी बीएससी (कैमिस्ट्री ऑनर्स) की कटऑफ 102.6 प्रतिशत रही। विभिन्न कॉलेज के दाखिला नोडल के अनुसार सौ फीसदी से अधिक की मेरिट वेटेज (स्थाई निवासी, जाति विशेष व आर्थिक पिछड़ों को पांच अंक का वेटेज) के आधार पर जारी हुई है।
विज्ञापन

दाखिले ले चुके छात्रों का प्रोफाइल जांचेंगे कॉलेज
10 सितंबर को पहली मेरिट जारी हुई थी। इसमें कई छात्र दाखिले की रेस में शामिल हुए। वहीं, अब दोबारा से जारी मेरिट में कई ऐसे भी छात्र हैं जो मेरिट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन की टेंशन बढ़ गई है। कॉलेज अपने स्तर पर यह जांचेंगे कि पूर्व में जारी मेरिट के आधार पर दाखिला लेने वाले छात्र नई मेरिट में हैं भी या नहीं। राजकीय नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीते तीन दिन में कई छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों का नाम संशोधित मेरिट में नहीं होने पर मामले की सूचना निदेशालय को भेजी जाएगी। केएल मेहता कॉलेज की मीनल रंगीला ने बताया कि पूर्व में जारी मेरिट के आधार पर उनके कॉलेज में छात्राएं दाखिला ही नहीं ले सकीं। अब नई मेरिट जारी होने के बाद छात्राएं ऑनलाइन फीस भुगतान कर रही हैं। ऐसे में परेशानी नहीं होगी। डीएवी कॉलेज के दाखिला नोडल प्रमोद कुमार ने बताया कि नई मेरिट सूची कॉलेजों में चस्पा कर दी गई है। दाखिला पोर्टल पर कई जानकारी सीधे ही नहीं देखी जा सकती। छात्र अपने प्रोफाइल में लॉग इन कर प्रोसेस को बेहतर समझ सकेंगे।

कॉलेज पसंद नहीं तो दूसरी मेरिट के लिए ‘डिफर सीट’ चुनें
दाखिले को लेकर इस बार छात्रों की पसंद को वरीयता दी गई है। विद्यार्थी लॉग इन में विकल्प खुले रखे गए हैं। यदि छात्र को पहली मेरिट के अनुसार कॉलेज पसंद नहीं तो वह दूसरी में नामित होने के लिए ‘डिफर (स्थगित) सीट’ का विकल्प चुन सकते हैं। इससे निदेशालय स्तर पर छात्र को दूसरी मेरिट में शामिल करने की सूचना पहुंचेगी। वहीं, पहली की डेट तक यदि छात्र दाखिले का मन बना लेता है तो वह ‘डिफर सीट’ का विकल्प रद्द कर सकता है। ऐसे में छात्र पहली मेरिट के साथ दूसरी के लिए भी अपने स्तर पर दाखिले की संभावनाएं बना सकता है।
दाखिले से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें विद्यार्थी
1. दाखिला पोर्टल डीएचई एडमिशंस एनआईसी इन पर जाएं।
2. एडमिशन पोर्टल पर नो योर रिजल्ट पर लॉग इन आईडी से मेरिट देखें।
3. पहली मेरिट के अनुसार दाखिला नहीं चाहते तो डिफर (स्थगित) सीट चुनें।
4. डिफर सीट का ऑप्शन स्टूडेंट डेश बोर्ड में जाकर ढूंढे़ं।
5. आवेदन में कॉलेज प्राथमिकता को बदलने का मौका अब नहीं मिलेगा।
दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी
पहली मेरिट- 13 सितंबर को जारी
फीस भुगतान- 18 सितंबर तक
दूसरी मेरिट- 21 सितंबर को जारी
फीस भुगतान- 25 सितंबर तक
रिक्त सीटों पर आवेदन- 28 सितंबर से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed