फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First injected, then killed by hitting him on the head

पहले इंजेक्शन लगाया, फिर सिर पर ईंट मारकर की हत्या

Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
First injected, then killed by hitting him on the head
फरीदाबाद। बीते मंगलवार को सेक्टर तीन में सागर उर्फ दांतू नाम के युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी सागर और सेक्टर-3 के 36 गज प्लॉट निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक दांतू, सागर और मनीष गांजा व नशीले इंजेक्शन लेने के आदी थे। मंगलवार को भी तीनों ने साथ बैठकर नशा किया था। इस दौरान दोनों की दांतू से कहासुनी हो गई। सागर और मनीष ने दांतू को पहले नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने शव को खोखे में डालकर आग लगा दी। अगले दिन सुबह पुलिस को दांतु का केवल एक पैर मिला, शरीर का बाकी हिस्सा जल चुका था। मृतक के पहने कपड़े से परिजनों ने उसकी पहचान की। आसपास के लोगों से पुलिस को पता लगा कि जिस खोखे में शव डालकर आग लगाई गई है वह त्रिखा कॉलोनी निवासी चंदन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन ने पूछताछ में बताया कि वह खोखे में वह चाउमीन व बर्गर बनाता था। कोरोना के चलते कई महीने से काम बंद था। उसके खाली खोखे में रोजाना रात को शिव हरिजन कॉलोनी निवासी सागर उर्फ दांतू सोता था। उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी आकर नशा करते थे। पुलिस ने दांतू के साथ नशा करने वाले युवकों की जानकारी जुटाई। जिसमें सागर और मनीष के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed