फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fire in building, clothe showroom burnt

तीन मंजिली इमारत में लगी आग, साड़ी व रेडीमेड गारमेंट्स का शो-रूम जला

Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
fire in building, clothe showroom burnt
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के बाजार स्थित तीन मंजिला रेडीमेड कपड़ों और साड़ी के शोरूम साड़ी महल में रात करीब तीन बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि सेक्टर-31, एनआईटी, सेक्टर-15 और बल्लभगढ़ समेत एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी के बाजार में चौकीदार बद्री प्रसाद ने रात तीन बजे आग की लपटें व धुआं उठता देख शोरूम के मालिक श्याम सुंदर गुप्ता व बाजार के प्रधान राम जुनेजा को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सात गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। वरिष्ठ दमकल अधिकारी आरडी भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल एनआईटी की गाड़ी को मौके पर भेजा गया। इसके बाद स्थिति से अवगत होने पर एयरफोर्स स्टेशन की चार गाड़ियों व अन्य दमकल केंद्र की कुल सात गाड़ियों ने मिल कर चार घंटे में आग को बुझा दिया। आग इतनी भयावह थी कि पड़ोस में स्थित गर्ग फैशन दुकान की भी पहली मंजिल जल गई। दोनों दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

चांदनी चौक से भी दुकान की थी शिफ्ट
करीब तीन माह पहले साड़ी महल के मालिक श्याम सुंदर ने चांदनी चौक की ब्रांच को भी डबुआ में शिफ्ट कर दिया था। यहां दो दुकानों का माल रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक पर किराया ज्यादा बढ़ाने के कारण उन्होंने वहां का शोरूम बंद कर दिया था। वहां रखे थोक के माल को उठा कर डबुआ ले आए थे। वह सारा माल आग में जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की बात सुनने ही हो गए बेहोश
श्याम सुंदर ने बताया कि वह सात जनवरी को परिवार के साथ कैला देवी के दर्शन करने राजस्थान के करौली गए थे। वहीं, पर उन्हें शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। फोन सुनते ही वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें परिजन किसी तरह लेकर फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी पहुंचे। यहां पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed