फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out inside the house due to short circuit, three people got burnt

Faridabad News: शॉर्ट सर्किट से घर के अंदर लगी आग, तीन लोग झुलसे

Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out inside the house due to short circuit, three people got burnt
मकान की दीवारों में आईं दरारें, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में हीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण शनिवार को घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान तो जला ही, साथ ही घर में मौजूद तीन लोग भी झुलस गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

डबुआ कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि आग से उसके चाचा मकान मालिक देवकी नंदन, किरायेदार राधा और उनका बेटा सागर गोयल धुएं की चपेट में आ गए। देवकी नंदन और राधा तो तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन सागर गोयल कमरे में सोता रहा । धुएं के कारण उसे बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का समय लगा। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर थी कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। सुरक्षा के तौर पर मकानों को भी खाली करा लिया गया। तीनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सागर गोयल की गंभीर हालत के चलते भर्ती कर लिया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया की आग लगने की सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। सूचना देकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed