फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out on the first floor of a house in NIT-1

Faridabad News: एनआईटी-1 में मकान की पहली मंजिल पर लगी आग

Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on the first floor of a house in NIT-1
कमरे में रखा सामान जलकर राख, हादसे में कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-1 में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



केवल शर्मा और उनकी बहन दोनों इसी मकान में रहते हैं। उनकी बहन ने बताया कि केवल शर्मा सुबह मंदिर में पूजा करने और कपड़ों पर प्रेस करने के बाद ड्यूटी पर चले गए थे। आशंका है कि पूजा का दीपक या प्रेस चालू रह जाने के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग के कारण पूरी मंजिल में धुआं भर गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर अधिकारी सुखवीर ने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई। आग लगने के स्पष्ट कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed