{"_id":"6633d45df3b73e951b0b30be","slug":"fire-breaks-out-in-marriage-garden-awning-burnt-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24069-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मैरिज गार्डन में लगी आग, शामियाना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मैरिज गार्डन में लगी आग, शामियाना जला
Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित अनखीर चौक के पास मैरिज गार्डन में आग लग गई। आग की लपटों से मैरिज गार्डन में लगा हुआ शामियाना भी जल गया। आग लगने के करीब आधा घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। अनखीर पुलिस चौकी के अनुसार आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मैरिज गार्डन खाली था। किसी भी तरह का शादी या कोई अन्य समारोह नहीं था।
सूरजकुंड रोड पर कई मैरिज गार्डन बने हुए हैं। इनमें से अधिकतर मैरिज गार्डन नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को आठ बजे के आसपास मैरिज गार्डन में लगाए हुए टेंट में अचानक से आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद देखते ही देखते पूरे मैरिज गार्डन को आग ने घेर लिया। गार्डन में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ियों ने कुछ देर में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।