{"_id":"6abc0cee94b42a893a03eb9a","slug":"fire-breaks-out-in-house-due-to-ac-short-circuit-belongings-reduced-to-ashes-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81390-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
परिवार रस्म-पगड़ी कार्यक्रम में गया था, पड़ोसियों ने धुआं निकलता देख पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 के तीन नंबर पुलिस चौकी क्षेत्र के जी ब्लॉक स्थित मकान नंबर 3/G-130 में मंगलवार को एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता के रस्म-पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। मकान सौरभ विरमानी के परिवार का है, जो भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। मंगलवार को परिवार के सदस्य रस्म-पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि घर में एसी चलता हुआ छोड़ा गया था। इसी दौरान पहली मंजिल स्थित एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कमरे में रखा बेड, कुर्सी, टेबल, अलमारी, टीवी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
सूचना के बाद तीन नंबर चौकी की टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। घर बंद होने के कारण दमकल कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजा खोलकर कमरे में लगी आग पर काबू पाया गया। पड़ोसियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान घर के अंदर से कुछ फटने जैसी तेज आवाज भी सुनाई दी थी। फायर अधिकारी सुखवीर और चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पहली मंजिल के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। दमकल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।