फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against husband and two sons for assaulting a woman.

Faridabad News: महिला पर हमला करने के मामले में पति और दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against husband and two sons for assaulting a woman.
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की दीप कॉलोनी में पारिवारिक कलह के चलते पति और उसके दो बेटों ने मिलकर अपनी ही पत्नी व मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के हाथ, पैर और कलाई की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी घायल अवस्था में पीड़िता को अस्पताल छोड़कर भाग गए। अब नागरिक अस्पताल से एक्स-रे रिपोर्ट आने और फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पति और दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत में 45 वर्षीय साहिना ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि उनके पति तैयब काफी समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। गत 2-3 अक्तूबर की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तब पति तैयब और दो बेटों प्रवेज व अरहान ने उन्हें जगाया और पैसों का हिसाब मांगने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो बेटे प्रवेज ने उनकी कमर में लाठी मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद अरहान बाहर से दूसरा डंडा ले आया और तीनों ने मिलकर उनके हाथ-पैरों पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शुरुआती मेडिकल में पांच चोटें दर्ज की गई थीं। एक्स-रे रिपोर्ट में दाएं हाथ, बाएं पैर और बाएं पंजे में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर आरोपी पति तैयब और दोनों बेटों प्रवेज व अरहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed