फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against 18 people for theft, vandalism, and criminal intimidation.

Faridabad News: 18 लोगों के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 18 people for theft, vandalism, and criminal intimidation.
बल्लभगढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) फरीदाबाद के आदेश पर तिगांव थाना पुलिस ने गांव ढैकोला के 18 लोगों के खिलाफ चोरी, तोड़फोड़, आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21सी निवासी मयंक चौधरी ने अदालत में दायर शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने गांव कबूलपुर खादर स्थित भूमि खरीदी थी और उस पर तारबंदी कर रखी थी। 22 अगस्त 2025 को भूमि की तारबंदी की मरम्मत के दौरान कुछ आरोपियों ने हथियारों के साथ पहुंचकर मारपीट और अभद्रता की थी, जिसके संबंध में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 17 सितंबर 2025 की रात आरोपियों ने दोबारा उनकी जमीन की तारबंदी और दीवार तोड़ दी व वहां रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। जब शिकायतकर्ता के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पहले दर्ज प्राथमिकी में समझौता करने का दबाव बनाया। मयंक चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने डीसीपी बल्लभगढ़, एसीपी तिगांव तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद को कई बार लिखित शिकायतें दीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने तिगांव थाना प्रभारी को मनीष, सतीश, चमन, पवन, सतबीर, जयबीर, सुंदर, आजाद, सुनील, सूरज, अनिल, बिजेंद्र, दयाराम, बब्लू, परमाल उर्फ पन्नी, राजबीर, राजेंद्र और गोगी समेत 18 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed