फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fever patients are being tested for dengue, three patients found

Faridabad News: बुखार के मरीजों की हो रही डेंगू की जांच, तीन मरीज मिले

Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fever patients are being tested for dengue, three patients found
तीन दिनाें से ओपीडी में बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या
विज्ञापन

बदलते मौसम में बढ़ रहीं बीमारियां, निजी अस्पतालों में भी लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सुबह व शाम के समय ठंडा मौसम होने की वजह से बच्चों सहित बुजुर्ग बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे हैं। बीके अस्पताल की ओपीडी में पिछले तीन दिनों से बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर जिन मरीजों को बुखार तीन दिन में ठीक नहीं हो रहा है, उनको डेंगू की जांच करवाने के लिए कहा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में तीन डेंगू के मरीज पाए गए है। जिनका उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।

सुबह व शाम के समय ठंडा मौसम होने की वजह से लोग बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे है। बीके अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि दिन के समय गर्मी होने की वजह से बच्चे फ्रिज का ठंडा पानी व एसी का इस्तेमाल करते है। जिससे वह बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सभी को नार्मल पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही एसी और कूलर को बंद कर देना चाहिए। ओपीडी में पहले 150 बच्चे बुखार, खांसी, पेट दर्द आदि के आते थे लेकिन अब पिछले तीनों से यह संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। जिसमें 5 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन




बुखार के मरीजों की करवाई जा रही है डेंगू जांच

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि बीके अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों को डेंगू की जांच करवाई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी जिले में तीन नए डेंगू के मरीज पाए गए है। जोकि भारत कॉलोनी, एनआईटी और आर्य नगर के है। इन मरीजों में चार साल की बच्ची भी शामिल है। सभी मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिस भी एरिया में डेंगू के मरीज पाए जा रहा है वह पर नगर निगम की टीम द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed