फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fetal sex test busted, raiding team arrested two accused

भ्रूण लिंग जांच का किया भंडाफोड़, छापा मार कर टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex test busted, raiding team arrested two accused
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद और झज्जर की संयुक्त टीम ने सेक्ट-8 स्थित क्लिनिक पर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया। इस रैकेट को मां और बेटे एक साथ मिल कर चलाते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग झज्जर के सीएमओ को सूचना मिली थी कि झज्जर की महिलाओं को फरीदाबाद ले जाकर कुछ दलाल गैरकानूनी भ्रूण लिंग जांच का धंधा चला रहे हैं। झज्जर सीएमओ डॉ. रणवीर सिंह ने फरीदाबाद सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता से सूचना को साझा किया। इसके बाद दोनों स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दलाल आकाश भडाना से संपर्क किया। आरोपी ने जांच करवाने के लिए 45 हजार रुपये मांगे और गर्भवती महिला को 13 दिसंबर को बाटा चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह 11 बजे बुलाया। इसके बाद एक नकली ग्राहक को तैयार किया। जोकि करीब चार महीने की गर्भवती थी। टीम के द्वारा दिए गए 45 हजार रुपये लेकर नकली ग्राहक झज्जर से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गई। इस दौरान दोनों जिलों की टीमों ने एक दूसरे से संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आकाश महिला से मिला और सेक्टर-8 मार्केट ले गया। आरोपी ने उसको निर्मला देवी और सुमित से मिलवाया। बताया गया कि निर्मला अल्ट्रासाउंड करवाएगी। सुमित व निर्मला महिला को गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-8 क्लिनिक पर लेकर पहुंचे। ग्राहक ने 45 हजार रुपये सुमित को दे दिए। थोड़ी देर बाद उसकी जांच की गई। इसके बाद ग्राहक ने हाथ हिलाकर टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही पीएनडीटी टीम ने निर्मला और उसके बेटे सुमित को पकड़ लिया। टीम ने उनसे रुपये की रिकवरी भी कर ली है। जबकि आकाश फरार हो गया। थाना सेक्टर-7 पुलिस ने आकाश भड़ाना, सुमित व निर्मला के खिलाफ अवैध रुप से भ्रूण लिंग जांच का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed