फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fee submission process begins after the first merit list.

Faridabad News: पहली मेरिट लिस्ट के बाद फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 24 Jul 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fee submission process begins after the first merit list.
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट सूची जारी किए जाने के बाद जिले के महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया में तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार से ऑनलाइन फीस भुगतान की प्रक्रिया शुरू होते ही कॉलेजों में छात्रों की हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया के पहले ही दिन जिले के सभी राजकीय कॉलेजों में करीब 500 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली। वहीं, पसंदीदा कॉलेज या मनपसंद विषय न मिलने के कारण करीब 40 विद्यार्थियों ने डिफर विकल्प का चयन किया है। ये छात्र अब दूसरी मेरिट सूची की दौड़ में शामिल होंगे। पहली मेरिट सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों के पास 27 जुलाई तक फीस भुगतान करने का मौका है। फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरी जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि मेरिट सूची में शामिल छात्र तय समय सीमा तक फीस नहीं भरते हैं, तो उनका आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा। ऐसे छात्रों को दूसरी मेरिट सूची में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी और उन्हें सीधे फिजिकल (ओपन) काउंसलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. रितिका गुप्ता ने विद्यार्थियों से समय पर दाखिला लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फीस न भरने की स्थिति में छात्रों को ओपन काउंसलिंग का इंतजार करना होगा, जिससे पसंदीदा कोर्स की सीटें फुल होने का जोखिम रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed