{"_id":"60da0b928ebc3e09cc7e9ea5","slug":"fearing-foreign-dog-young-man-fell-from-the-third-floor-died-faridabad-news-noi5903744166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कुत्ते से डरकर तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी कुत्ते से डरकर तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी स्थित एक सोसाइटी में रविवार को विदेशी नस्ल के कुत्ते से डरकर एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता गिरीश स्वरूप माथुर ने पुलिस को बताया कि वह सैनिक कॉलोनी के कालिंदी हिल्स इलाके की एचीवर्स कॉलोनी में रहते हैं। उनके साथ बेटा समीर माथुर (43) पत्नी व बेटे के साथ रहता था। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे समीर घर की सीढ़ियों से उतरकर नीचे जा रहा था। जैसे ही चौथी मंजिल पर पहुंचा, तो वहां रहने वाले संजीव भदोरिया का जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता समीर के पीछे दौड़ा। समीर खुद को बचाने के लिए भागते हुए तीसरी मंजिल तक आ गया। कुत्ता उसके पीछे दौड़ रहा था। समीर कुत्ते से इतना डर गया कि उससे बचने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस दौरान उसे काफी चोटें आई। समीर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना डबुआ प्रभारी इंस्पेक्टर सोहनपाल ने बताया कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।