फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of accident due to open transformer

खुले में ट्रांसफार्मर होने से हादसे की आशंका

Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to open transformer
बल्लभगढ़। शहर की चावला कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खुले में होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ट्रांसफार्मर के तारों के करंट की चपेट में आकर गोवंश मर गई थी। लोगों का कहना हैं कि कई बार ट्रांसफार्मर के पास जाली लगाने की शिकायत बिजली विभाग को दे चुके है। लेकिन, विभाग की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

चावला कॉलोनी रोड पर काफी समय से दो ट्रांसफार्मर खुले में है। ट्रांसफार्मर के तार भी दीवारों से लटके पड़े हुए है। सड़क पर रोजाना लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि, 10 दिनों पूूर्व तारों की चपेट में आकर एक गाय मर गई थी। उस समय लोगों ने हंगामा करने के बाद बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर के तरफ जाली लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बिजली कार्यालय जाकर लिखित शिकायत अधिकारियों को दी। लोगों का कहना हैं कि बिजली विभाग की ओर से अभी तक न तो जाली लगाई गई है, न ही तारों से बचाव के कोई इंतजाम किए गए है। वहीं, इलाके में बिजली के पोल गिरने की कगार पर बने हुए है। उसकी भी बिजली विभाग को लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, विभाग लोगों की समस्या को सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत-
वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे की आशंका बनी रहती है। लोग कई बार शिकायत कर चुके लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। - अमित कुमार, स्थानीय निवासी
कई जानवरों करंट के चपेट में आकर अपने जान गंवा चुके है। किसी दिन कोई व्यक्ति भी हादसे का शिकार हो जाएगा। उसके बाद भी बिजली विभाग सुध नहीं लेगा। - विनोद गोस्वामी, स्थानीय निवासी

ट्रांसफार्मर के नजदीक सुरक्षा जाली लगाने के टेंडर जारी कर दिया है। विभागीय कार्रवाई पूरे होने के बाद काम पूरा कर दिया जाएगा। - विजय कुमार ,जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed