{"_id":"68fa0ac1209dd8687c0138f3","slug":"fdsgf-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118729-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह किसी अधिकारी-कर्मचारी पर आरोप न लगाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह किसी अधिकारी-कर्मचारी पर आरोप न लगाएं : उपायुक्त
विज्ञापन
-समाधान शिविर में जनता की शिकायतें सुनते हुए बोले डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
– हर वास्तविक समस्या का होगा समाधान, लेकिन झूठे आरोपों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल | उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है, लेकिन कोई भी व्यक्ति बिना प्रमाण किसी अधिकारी या कर्मचारी पर आरोप न लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बेवजह झूठे आरोप लगाने वालों पर मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि यदि किसी शिकायतकर्ता को किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत है, तो उसे सबूत जैसे ऑडियो या वीडियो के साथ प्रस्तुत करना चाहिए। बिना सबूत लगाए गए आरोप न सिर्फ संबंधित व्यक्ति, बल्कि पूरे प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित आमजन समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की कड़ी साबित हो रहे हैं।