फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdgsg

Faridabad News: समाधान शिविर में 70 प्रतिशत शिकायतों का मौके पर किया समाधान

Thu, 11 Dec 2025 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
fdgsg
होडल। कस्बा हसनपुर की उप तहसील में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक हरेन्द्र रामरतन, उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एडीसी जयदीप कुमार और एसडीएम बैलिना लोहान ने लोगों की समस्या और शिकायत को गंभीरता से सुना और उनका समाधान किया। शिविर में नागरिकों की शिकायतें प्राप्त करने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, अवैध कब्जा, दाखिल-खारिज सहित अन्य प्रकार की 40 समस्याएं और शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 70 प्रतिशत का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक व उपायुक्त ने महिलाओं की परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापित न होने के कारण विधवा पेंशन बनवाने में आ रही समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित प्रोसेस अपनाने के निर्देश दिए। शिविर में उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed