फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father tweets for cleaning sewer as water logging continues near house before two days of daughters marriage

बारिश से बढ़ी मुसीबत: फरीदाबाद में दो दिन बाद बेटी की शादी, दरवाजे पर भरा है सीवर का पानी

Thu, 15 Jul 2021 09:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

वार्ड-5 के एक घर में दो दिन बाद बेटी की शादी है, लेकिन अभी तक घर के बाहर दरवाजे पर सीवर का पानी भरा हुआ है। ऐसे में बेटी की बरात कैसे आएगी, यह चिंता जताते हुए पिता ने गुहार लगाई है कि सीवर की सफाई कराई जाए।

विज्ञापन
Father tweets for cleaning sewer as water logging continues near house before two days of daughters marriage
पिता ने किया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद वार्ड-5 स्थित पर्वतिया कॉलोनी के बाल कल्याण पॉकेट में दो दिन बाद घर में बेटी की शादी है और स्थिति यह है कि दरवाजे पर सीवर का पानी भरा हुआ है। ऐसे में एक पिता ने गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की बरात कैसे आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल को ट्वीट करके परेशानी बताते हुए सीवर की सफाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन


ट्वीट करने वाले व्यक्ति हरिओम ने लिखा कि कैसे आएगी मेरी बेटी की बारात, चारों तरफ एक साल से गंदा पानी भरा हुआ है। नगर निगम कोई समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड पांच की पर्वतिया कॉलोनी बाल कल्याण स्कूल पॉकेट में नगर निगम फरीदाबाद ने नरक मचा रखा है। 
विज्ञापन


कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बहुत पुरानी है। करीब एक साल पहले कल्याण पॉकेट में एक लड़की की बारात आनी थी। लड़की ने सीएम को ट्वीट करके अपनी समस्या बताई थी। लड़की का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद नगर निगम प्रशासन की आंख खुली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में अधिकारियों ने पॉकेट का दौरा किया। खुद मुख्य अभियंता रामजी लाल खुद आए थे। लोगों से वादा किया था कि तीन से चार दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया।

टेंडर और वर्क ऑर्डर हुआ, काम नहीं 
नगर निगम के आश्वासन के बाद कल्याण पॉकेट में नए सिरे से सीवर डालने के लिए टेंडर हो गया है, वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। इसके लिए दो ठेकेदारों को काम भी सौंपा गया। एक को 43 लाख तो दूसरे को साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन डालनी थी। कुल मिलाकर 50 लाख के करीब सीवर लाइन का काम होना है। लेकिन अभी काम तक शुरू नहीं हो पाया।

सभी गलियों का बुरा हाल
पर्वतिया कॉलोनी निवासी राम सिंह ने बताया कि पॉकेट की सभी गलियों का सीवर ओवरफ्लो से बुरा हाल है। एक साल से नगर निगम अधिकारियों को सौ से ज्यादा शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। 


नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा कि बारिश की वजह से सीवर लाइन डालने में दिक्कत आ रही है। बारिश के बाद काम शुरू कर किया गया है। इस काम को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद लोगों को सीवर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed