फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father kills daughter 7-year-old child reveals secret of murder

गिनती न लिखने पर बेटी का कत्ल: 'पापा ने बेलन से पीटा फिर बहन को उठाकर पटक दिया', बेटे ने खोला कातिल बाप का राज

Fri, 23 Jan 2026 08:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 08:42 PM IST
सार

साढ़े चार साल की बच्ची को उसके ही पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वो 50 तक गिनती नहीं लिख सकी। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Father kills daughter 7-year-old child reveals secret of murder
हत्यारोपी पिता कृष्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित झाड़सेंतली गांव में साढ़े 4 साल की बच्ची की हत्या का गवाह उसका सात साल का भाई कार्तिक बना। आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल ने तो अस्पताल में व पत्नी के सामने झूठी कहानी बनाई कि बच्ची सीढ़ियों से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई। लेकिन सात साल के कार्तिक ने मां रंजीता को बताया कि पिता ने बहन को पहले बेलन से बुरी तरह पीटा। फिर उसे उठाकर फर्श पर पटक दिया था। इसके बाद बहन कुछ बोल नहीं रही थी तो पिता उसे अस्पताल ले गए थे।

विज्ञापन

बच्ची को डॉक्टर के पास भी ले गया था पिता
बेटे के ये बताने पर महिला रंजीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो ये सुनकर ही हैरान हो गई कि कैसे पति ने क्रूरता से बच्ची को मारा। महिला ने होश संभाला और मामले में शिकायत पुलिस को दी। मामले में आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वो 21 जनवरी बुधवार को बच्ची को पीटने और उसके बेहोश होने के बाद अस्पताल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने पूछा कि क्या हुआ तो उसे कुछ सूझा नहीं और बोल दिया कि ये सीढ़ियों से गिर गई थी। डॉक्टरों ने बच्ची को चेक कर बताया कि इसकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने सुनाई मां को खौफनाक कहानी
इसके बाद आरोपी ने कंपनी में काम पर गई अपनी पत्नी को कॉल किया। पत्नी को भी आरोपी ने कहा कि वंशिका सीढ़ियों से गिर गई थी और उसे अस्पताल लेकर आया हूं। महिला भी कंपनी से सीधे अस्पताल पहुंची। शाम को दंपती बच्ची का शव लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचे तो सात साल के बच्चे ने मां को पूरी कहानी बताई।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
साढ़े चार साल की बच्ची को उसके ही पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वो 50 तक गिनती नहीं लिख सकी। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

काम पर गई थी मां
पुलिस को मामले में मृतका बच्ची वंशिका की मां रंजीता ने गुरुवार को शिकायत दी। महिला ने बताया कि वे यूपी सोनभद्र के मूल निवासी है और यहां झाड़सेंतली गांव में किराये पर रहते हैं। महिला के अनुसार वो और उनके पति कृष्णा जैसवाल निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार 21 जनवरी को महिला काम पर गई हुई थी। वापस लौटी तो उसकी बच्ची मृत मिली। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने ही उनकी बच्ची की पीटकर हत्या की है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की।

दिन में पत्नी तो रात को पति करता था काम
मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दिन में पत्नी काम करती थी और रात को वह ड्यूटी पर जाता था। दिन के समय अपने बच्चों की देख-रेख आरोपी ही करता था। वह अपनी बेटी को घर पर ही पढ़ाता था। 21 जनवरी को आरोपी ने अपनी बेटी को 50 तक गिनती लिखने के लिए दी थी, परंतु लड़की नहीं लिख पाई। इसी बात पर गुस्सा होकर उसने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ व आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed