फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father killed two innocent children by drowning them in a well in family feud

Faridabad News: पारिवारिक कलह में पिता ने दो मासूम बच्चों को कुएं में डुबोकर मार डाला

Thu, 18 May 2023 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Father killed two innocent children by drowning them in a well in family feud
- ज्यादा गहरा नहीं था कुआं, इसमें केवल पांच फुट तक ही पानी था
विज्ञापन

- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पारिवारिक कलह में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की कुएं में डुबोकर निर्मम हत्या कर दी। जिस कुएं में वारदात को अंजाम दिया गया, वह ज्यादा गहरा नहीं था और उसमें पानी भी कम था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खेत पर स्थित कुएं में पहले दोनों बच्चों को फेंका और फिर खुद भी कूद गया। बच्चों को पानी में डुबोकर उनकी छाती पर पैर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी के तलाशने पर मामले का खुलासा हुआ। सीकरी चौकी पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीकरी स्थित सोख्ता कॉलोनी निवासी भगत सिंह की पहली पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी, उसके दो बच्चे थे। बेटा निक्की छह साल और बेटी बिंदु चार साल की थी। दोनों एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। दो साल पहले आरोपी भगत सिंह की दूसरी शादी आशा से शादी हुई। शादी के बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर रहने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी भगत सिंह शराब का आदी था। शराब पीकर रोजाना पत्नी से झगड़ा करता था और गुस्सा बच्चों पर निकालता था। बुधवार रात भी शराब पीकर आया और पत्नी के साथ झगड़ा किया। बृहस्पतिवार सुबह गुस्से में दोनों बच्चों को दुकान पर खाने का सामान दिलाने के बहाने खेत पर ले गया। पत्नी ने बच्चों को साथ ले जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। करीब एक घंटे बाद आशा बच्चों को खेत से घर ले आई। वह कुछ देर बाद वह फिर बच्चों को खेत पर लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो आशा ने बच्चों की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिले। खेत पर तलाश करके लौटते समय उसे पास के कुएं में कुछ हलचल सुनाई दी, देखने पर होश उड़ गए। कुएं में दोनों बच्चे मृत पड़े थे और उनके पास भगत सिंह खड़ा था। कुआं ज्यादा गहरा नहीं था, उसमें केवल पांच फुट तक ही पानी था। इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग कुएं पर पहुंच गए। पास के खेत में प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र सिंह और नसीन कुछ लोगों को प्लॉट दिखा रहे थे। महिला के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी पहुंच गए। दोनों ने कुएं में सीढ़ी डालकर शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीकरी चौकी पुलिस और सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी ने बताया कि दूसरी पत्नी बच्चों का सही से ख्याल नहीं रखती थी। आए दिन घर में क्लेश रहता था, इसलिए वह बच्चों को लेकर कुएं में कूद गया। जिससे उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। - इंस्पेक्टर अनूप कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-58
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed