फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmer couple attacked over land dispute

Faridabad News: जमीन के विवाद में कृषक दंपती पर हमला

Wed, 12 Jun 2024 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer couple attacked over land dispute
12 लोगों ने किया हमला, किसान के हाथ-पैर तोड़े, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। आर्य नगर में रहने वाले दंपती के साथ जमीनी विवाद में 12 युवकों ने मारपीट कर हथौड़े और रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि महिला के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्य नगर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह पति कुमरपाल के साथ पलवल के शेखपुरा में अपने खेतों को देखने के लिए गई हुई थीं। उनका पिछले काफी समय से खेतों को लेकर गांव के ही रहने वाले सोनू और रमेश चंद के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। लक्ष्मी और पति जब खेत पर गए तो जमीन को लेकर उनकी सुरेंद्र और उसके बेटे सोनू से कहासुनी हो गई। खेत देखकर वापस अपने घर को जा रहे थे तभी नरियाला गांव के पास बुलेट पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने पीछे से उनकी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी को रोका तो सोनू, रमेशचंद और सुरेंद्र ने आकर बाइक आगे लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर उनके पति कुमरपाल को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान करीब पांच मोटरसाइकिलों पर 10 युवक आए और उन पर हथौड़े और रॉड से हमला कर दिया। हमले में कुमरपाल का कंधा और हाथ-पैर पर फ्रैक्चर आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed