फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's air will breathe through the green corridor

Faridabad News: हरित कॉरिडोर से सांस लेगी फरीदाबाद की हवा

Thu, 02 Oct 2025 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Faridabad's air will breathe through the green corridor
नमो वन महाअभियान... सीएम ने कहा पौधरोपण का मतलब प्रकृति का सम्मान
विज्ञापन

20 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने मेगा अभियान में किया पौधारोपण, नमो वन महाअभियान के तहत 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में नमो वन महाअभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने खुद पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने व भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर सीएम के साथ मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर व अन्य लोगों ने सेक्टर-9 एचएसवीपी की ग्रीन बेल्ट परिसर में पौधरोपण किया। सीएम की हरित जैव विविधता कॉरिडोर की पहल से जिले की हवा सांस लेगी।
बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी होगा विकसित
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरित जैव-विविधता कॉरिडोर में पौधरोपण के साथ ही इस क्षेत्र में बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है, , जिससे पक्षियों को भी सुरक्षित आवास मिल सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में सभी की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है। यह मेगा पौधरोपण अभियान हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ परिवेश का निर्माण करेगा। पौधरोपण का सीधा अर्थ प्रकृति का सम्मान और हरियाली का विस्तार करना है।
विज्ञापन

प्रदेश की आर्थिक धुरी है फरीदाबाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश की आर्थिक धुरी है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों और कर्मठ श्रमिकों ने अपने अथक परिश्रम से इस शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है लेकिन विकास की इस तेज दौड़ में हमने प्रकृति से बहुत कुछ लिया है, ऐसे में अब समय आ गया है कि हम प्रकृति को कृतज्ञता पूर्वक वापस लौटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरित अरावली कार्य योजना का दक्षिणी हरियाणा में किया क्रियान्वयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में हरित अरावली कार्य योजना का क्रियांवयन किया गया है। केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से बनाई गई इस परियोजना में अरावली पहाड़ियों के चार राज्यों में लागू की जा रही है, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। इन चार राज्यों में 29 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें पांच जिले हरियाणा के हैं। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश में कुल 56 हर्बल पार्क, चार नगर वन और 18 ऑक्सी वन स्थापित हैं।


ऑक्सीजन चैंबर भी बनेगा : विपुल गोयल

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नमो वन कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि जिस ग्रीन बेल्ट पर यह नमो वन बनाया जा रहा है। यहां पहले काफी कूड़ा था जिससे प्रशासन के सहयोग से साफ करवाकर नमो वन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमो वन महाअभियान के तहत 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, आने वाले समय में फरीदाबाद जिले की पूरी सीमा तक ग्रीन बेल्ट में 20 लाख से अधिक पौधे लगाकर जिले वासियों के लिए ऑक्सीजन चैंबर बनाया जाएगा।


कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान में आहुति डालने के लिए फरीदाबाद में नमो वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे फरीदाबाद को लाखों पौधे लगाकर हरा भरा बनाया जाएगा। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed