फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad will get relief from stray dogs, the process of catching them will start immediately

Faridabad News: फरीदाबाद को मिलेगी आवारा कुत्तों से राहत, पकड़ने की प्रक्रिया तुरंत होगी शुरू

Tue, 12 Aug 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Faridabad will get relief from stray dogs, the process of catching them will start immediately
निगम कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया है आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली नगर निगम के मामले में दिए गए आदेश का असर अब पूरे एनसीआर में दिखने लगा है, जिसमें अदालत ने स्पष्ट कहा था कि आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित शेल्टर होम में रखा जाए। आदेश में एनसीआर के सभी शहरों का जिक्र है।

नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (एमओएच) को निर्देश जारी कर दिए हैं कि आवारा कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। कमिश्नर ने कहा कि शहर में बढ़ती डॉग बाइट घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत इस पर कार्रवाई की जाए। आपको बताते चलें कि कुछ साल पहले निगम कुत्तों को पकड़ने के लिए सख्त हुआ था लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा था लेकिन नए आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आने के बाद निगम की कार्यशैली में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है लोगों का कहना है कि कुत्तों को पकड़वाने के मामले में भी जमीनी स्तर पर काम तेजी से होगा।
विज्ञापन



रोजाना 100 से अधिक डॉग बाइट केस
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि फरीदाबाद में औसतन हर दिन 100 से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार बनते हैं। बरसात के मौसम में यह संख्या और बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ साइकिल व बाइक सवार भी अक्सर कुत्तों के हमले का शिकार होते हैं। जानकारों का कहना है कि कुत्ते बाइक सवारों के पीछे भागते हैं और मौका मिलते ही दांत मार देते हैं। इस डर के कारण बाइक सवार कुत्तों से बचकर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जर्जर हो चुके हैं कुत्तों के लिए बने शेल्टर होम
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए नगर निगम को न केवल डॉग कैचिंग अभियान तेज करना होगा, बल्कि मौजूदा डॉग शेल्टर होम को भी दुरुस्त करना होगा। वर्तमान में एनआईटी-5 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर बना शेल्टर होम मलबे से भरा है, जबकि दशहरा चौक वाला शेल्टर होम निजी एंबुलेंस चालकों के कब्जे में है। फरीदाबाद में कुल 20 शेल्टर होम है सभी की हालत खराब है।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षित डॉग कैचिंग टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही कुत्तों के नसबंदी कार्यक्रम को भी तेज किया जाएगा, ताकि भविष्य में उनकी संख्या नियंत्रित रहे। स्थानीय निवासी लंबे समय से इस समस्या से राहत की मांग कर रहे थे।



कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर शुरू होगा अभियान

सूत्रों का कहना है कि डॉग कैचिंग का विशेष अभियान अगले कुछ दिनों में शुरू किया जाएगा। इसमें पहले चरण में स्कूलों, अस्पतालों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों के आसपास के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां कुत्तों की मौजूदगी सबसे ज्यादा है।


--------------------------------
यह आदेश एमसीडी के एक मामले को लेकर आया है लेकिन फरीदाबाद नगर निगम इस मामले को लेकर पहले से गंभीर है। मेरी तरफ से संबंधित एमओएच को कुत्तों को पकड़ने के मामले में तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed