फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad to save khori village from border dispute delhi officers are on alert after supreme court order

फरीदाबाद: ...ताकि सीमा विवाद में न फंसे खोरी, अलर्ट हुए दिल्ली के अफसर

Fri, 18 Jun 2021 06:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

सीमा विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली सरकार की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र की पैमाइश की गई। इस दौरान एसडीएम, पटवारी, वन विभाग व दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। यहां राम प्यारी कॉलोनी व खोरी गांव एक-दूसरे के साथ ही बने हुए हैं।

विज्ञापन
faridabad to save khori village from border dispute delhi officers are on alert after supreme court order
फरीदाबाद खोरी गांव में मकानों की तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली लाल कुंआ की तरफ निशान लगाती दिल्ली वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा सरकार के साथ-साथ दिल्ली का प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। सीमा पर बने होने के कारण खोरी गांव खाली कराना दोनों राज्यों के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से खोरी खाली कराने का जिम्मा हरियाणा का ही है, लेकिन बवाल बढ़ा तो दिल्ली दूर नहीं। वन विभाग, एसडीएम, पटवारी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सीमा विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली सरकार की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र की पैमाइश की गई। इस दौरान एसडीएम, पटवारी, वन विभाग व दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। यहां राम प्यारी कॉलोनी व खोरी गांव एक-दूसरे के साथ ही बने हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सब इसे खोरी गांव ही कहते थे। साल 2017 में यहां विवाद बढ़ा तो दिल्ली सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र को नया नाम दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा वन विभाग की तरफ से पूरे इलाके में नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इसके बाद राम प्यारी कॉलोनी के लोगों में भी हलचल तेज हो गई और लोग एसडीएम कार्यालय में जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी जीवन कुमार ने बताया कि पिछले करीब चार-पांच दिनों से लगातार पैमाइश हो रही थी। शुक्रवार को आधिकारिक रूप से निशान लगाए गए हैं। दिल्ली अधिकार क्षेत्र के लोगों को प्रशासन ने वायदा किया है कि उनके मकान नही टूटेंगे। इसके बावजूद यहां भी डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed