फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: The business of making fake Ayushman cards was going on in the heart center of BK Hospital four including the chief arrested

फरीदाबाद: बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर में चल रहा था फर्जी आयुष्मान कार्ड से बिल निकलवाने का धंधा, प्रमुख समेत चार गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 09:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Feb 2022 09:37 PM IST
सार

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हार्ट सेंटर में इलाज करवाने आए मरीज से आरोपियों ने कैश जमा करवा लिया और उसका फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर बिल भुगतान की मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया। आयुष्मान योजना का दुरुपयोग कर कितने फर्जी बिल पास करवाए गए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Faridabad: The business of making fake Ayushman cards was going on in the heart center of BK Hospital four including the chief arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर प्रमुख समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) ने पुलिस को 60 मरीजों की सूची सौंपी है।

विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल ने बताया कि नागरिक अस्पताल बीके में मरीज का फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर हार्ट सेंटर व सरकारी राजस्व के गबन का मामला सामने आया था। मामले में हार्ट सेंटर के उत्तर भारत के सीओओ प्रवीण कुमार ने 27 अगस्त 2020 को एसजीएम नगर थाने में हार्ट सेंटर के तत्कालीन इंचार्ज मानसिंह, सुपरवाइजर कपिल, आयुष्मान मित्र अशोक कुमार और लैब में कार्यरत नर्सिंग कर्मी नरेश के खिलाफ साठ-गांठ कर मरीज नरेश कुमार शर्मा से फर्जी तरीके से 95,000 रुपये हड़पने का मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच पुलिस कर रही थी।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मरीज से प्राइवेट इलाज के रुपये लेकर फिर आयुष्मान कार्ड की फाइल आरोपी अशोक की आईडी से बनाकर सरकार से पैसे हड़पते थे। जांच पूरी होने के बाद चारों आरोपियों को सेक्टर-12 से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक को 15 फरवरी को और अन्य तीन आरोपियों को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2-2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी अशोक का रिमांड पूरा होने पर उसे नीमका जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

फर्जी आयुष्मा कार्ड बनाकर बिल भुगतान की मंजूरी के लिए भेजा

मरीज नरेश ने पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को बताया कि आयुष्मान कार्ड के तहत उसका इलाज कभी नहीं हुआ है। आरोपियों ने इलाज की फाइल पर कैश काट कर आयुष्मान भारत लिख दिया और आयुष्मान कार्ड पर मरीज नरेश का फर्जी पता लिखकर फाइल तैयार कर ली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हार्ट सेंटर में इलाज करवाने आए मरीज से आरोपियों ने कैश जमा करवा लिया और उसका फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर बिल भुगतान की मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया। आयुष्मान योजना का दुरुपयोग कर कितने फर्जी बिल पास करवाए गए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed