{"_id":"624be8d2f3854d14564bb5ec","slug":"faridabad-sexual-assault-survivor-commits-suicide-after-accused-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत, आहत पीड़िता ने कर ली आत्महत्या, पिता से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दुष्कर्म के आरोपी को मिली जमानत, आहत पीड़िता ने कर ली आत्महत्या, पिता से कही थी ये बात
Tue, 05 Apr 2022 12:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:33 PM IST
सार
आरोपी सौराज सेना में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले सौराज को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोप है कि इस बात से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में आरोपी की जमानत से आहत होकर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी करीब 1.5 साल से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। करीब चार दिन पहले ही अदालत ने उसे जमानत पर रिहा किया था।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। 2 जनवरी 2021 को गांव अटाली निवासी सौराज व नवीन बेटी को अपने दोस्त डुंडल की कोठी पर ले गए। यहां आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सौराज व नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सौराज सेना में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले सौराज को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। आरोप है कि इस बात से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़िता को मिली जमानत की सूचना तब कही ये बात
पीड़िता को जब आरोपी के जमानत पर छूटने की सूचना मिली तो वह बेचैन हो गई। उसने अपने पिता से कहा कि उसे न्याय नहीं मिला। इस पर पिता ने बेटी को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उस पर कोई असर न हुआ। बाद में उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।