फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad players won five medals in the Athletics Championship

Faridabad News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Tue, 16 Dec 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Faridabad players won five medals in the Athletics Championship
अंडर -12 में दिखाया दमखम, बालिका वर्ग में पाखी ने 2 पदक अपने नाम किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत में 13 और 14 दिसंबर को आयोजित 2 दिवसीय राज्य स्तरीय किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 पदक अपने नाम किए। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहे। यह सभी पदक खिलाड़ियों ने अंडर 12 प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने नाम किए। इनमें बालिका वर्ग में पाखी ने अकले 2 पदक अपने नाम किए।

उन्होंने 100 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा बालक वर्ग में कार्तिक ने 200 मीटर दौड़ में ही रजत पदक पर कब्जा जमाया और अलंकृत देव ने तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। नकुल ने 80 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


फरीदाबाद के मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेषकर पाखी के सामने कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक सका। अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए पदक जीते। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार ने बताया कि हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप से भविष्य के खेल सितारे मिलेंगे और बच्चों में खेल भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed