फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Mavericks beat Young Brewers by 32 runs

Faridabad News: फरीदाबाद मेवरिक्स ने यंग ब्रिवर्स को 32 रनों से हराया

Mon, 10 Nov 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Mavericks beat Young Brewers by 32 runs
फरीदाबाद। पाली स्थित भूमि क्रिकेट मैदान पर खेले गए रविंदर फागना सिल्वर जुबली टी-20 कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट टूर्नामेंट के मुकाबले में फरीदाबाद मेवरिक्स ने यंग ब्रिवर्स को 32 रनों से हरा दिया। मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक चंदीला ने 50 व अमित शर्मा ने 37 रनों की बदौलत 182 रनों का लक्ष्य दिया। यंग ब्रिवर्स की ओर से तुषार ने 2 वहीं प्रभात शर्मा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रिवर्स की टीम 17.4 में ओवर में ही 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। रॉल्फ थाला ने 29 और प्रभात शर्मा ने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।मेवरिक्स के निखिल ने 4 और अंशुल भारद्वाज ने 3 विकेट लिए। अंशुल भारद्वाज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। वहीं प्रभात शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed