फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad man puts advertisement of sofa selling on olx gets cheated by fraudulent in this way read full story

ओएलएक्स पर धोखाधड़ी: सोफा बेचने के लिए डाला विज्ञापन, हो गया ठगी का शिकार, भूलकर भी न करें ये गलती

Wed, 16 Jun 2021 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jun 2021 10:29 AM IST
सार

पीड़ित श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 जून को उसने अपना सोफा बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। उसके बाद उसके पास एक फोन आया।

विज्ञापन
Faridabad man puts advertisement of sofa selling on olx gets cheated by fraudulent in this way read full story
olx

विस्तार

फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके में एक युवक ने अपना सोफा बेचने के लिए ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर एक विज्ञापन डाला था। एक युवक ने उसे बातों में उलझाकर उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास मंगवा लिए और उसका खाता ब्लॉक कराने की धमकी देकर उससे 10 हजार 800 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत ले ली है। 

विज्ञापन


पीड़ित श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 जून को उसने अपना सोफा बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। उसके बाद उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बातों में उलझाकर उसके जरूरी कागजात की फोटो अपने पास व्हाट्सएप करवा ली।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसके पास एक वाउचर भेजा और उसे स्कैन करने को कहा। जैसे ही युवक ने वाउचर स्कैन किया तो उसके खाते से छह हजार रुपये निकल गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से एक वाउचर भेजा और स्कैन करने को कहा। श्रवण के मना करने पर आरोपी ने उसका खाता बंद करवाने की धमकी दी और चार हजार 800 रुपये और ठग लिए। पुलिस ने मामले की शिकायत लेकर साइबर थाने में भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed