फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad : Income tax raid on 25 locations of auto company

Faridabad : ऑटो कंपनी के 25 ठिकानों पर आयकर छापा, कर में करोड़ों की हेराफेरी का अंदेशा

Thu, 16 Feb 2023 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 03:25 AM IST
विज्ञापन
Faridabad : Income tax raid on 25 locations of auto company
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग ने कर चोरी की सूचना पर ऑटो के पुर्जे बनाने वाली वीजी इंटरप्राइजेज के दिल्ली-एनसीआर में 25 ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने बुधवार सुबह कंपनी निदेशकों के घर, कार्यालयों व कई वर्कशॉप पर एकसाथ दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप अपने कब्जे में लिए हैं। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित वीजी इंटरप्राइजेज समूह की दिल्ली-एनसीआर में 25 से ज्यादा छोटी-बड़ी कंपनियां हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-24 स्थित वीजी इंटरप्राइजेज कंपनी कई कार कंपनियों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती है। दिल्ली-एनसीआर में इसकी छोटी-बड़ी 25 से ज्यादा कंपनियां हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी टैक्स में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि पहुंचा रही है। सूचना के आधार पर टीम फरीदाबाद आयकर निदेशक यूनिट दो की ओर से गठित की गई। इसमें गुरुग्राम और दिल्ली की आयकर टीम का भी सहयोग लिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार टीम ने सुबह सात बजे एक साथ कंपनी के सभी ठिकानों पर छापा मारा। टीम सबसे पहले सेक्टर-21बी स्थित कंपनी मालिक की कोठी के अलावा गुरुग्राम-दिल्ली स्थित के कंपनी कार्यालयों पर पहुंची। टीम को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने तुरंत प्रभाव से सभी के मोबाइल फोन, लैपटॉप कब्जे में ले लिए ताकि कोई उनका डाटा डिलीट न कर सके। घर के अंदर मौजूद सभी लोगों की आवाजाही रोक दी गई। विभाग अधिकारियों को अंदेशा है कि टैक्स में हेराफेरी कर कंपनी मालिक और निदेशकों ने दूसरी जगह पैसा लगाया है। इससे सरकार को करोड़ोंरुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर में करोड़ों की हेराफेरी 
विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी कर में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि पहुंचा रही है। अधिकारियों को अंदेशा है कि वित्तीय गड़बड़ी करके कंपनी मालिक और निदेशकों ने दूसरी जगह पैसा लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed