फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad goods train ran over a woman while she crossing railway line video went viral

Faridabad: रेलवे लाइन क्रॉस कर रही महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, देखें घटना का वीडियो

Sat, 14 Jan 2023 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

महिला सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रही महिला थी, इस दौरान पलवल की ओर से आ रही मालगाड़ी को जैसे ही उसने अपने नजदीक देखा तो वह घबराकर वहीं दोनों पटरियों के बीच छाती के बल लेट गई।

विज्ञापन
Faridabad goods train ran over a woman while she crossing railway line video went viral
महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपनी जान को दांव पर लगाने से परहेज नहीं करते। यही वजह है कि ज्यादातर हादसे लापरवाही और जल्दबाजी के कारण होते हैं। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर देखने को मिला। जहां पर एक महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से आ रही मालगाड़ी का देखते हुए महिला ट्रैक के बीच में लेट गई। ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। उसे कोई चोट नहीं आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह एक महिला बाजार से सामान लेने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को पास आता देख महिला ट्रैक के बीच में लेट गई और मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद महिला को सुरक्षित निकल आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ट्रैक के बीच में लेटी हुई और ट्रेन ऊपर से जा रही है। आसपास के लोग भी इस घटना को देख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तुरंत महिला उठकर अपने काम से निकल गई। इसमें महिला कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed