फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Disclosure of the accused of robbing a businessman

फरीदाबाद: व्यापारी से लूट के आरोपियों का खुलासा, बुलेट से रेकी और बाइक से दिया अंजाम, लूटे थे छह लाख रुपये

Fri, 17 Feb 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क,फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

भी तक की पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी रेकी करने के लिए टशन के साथ बुलेट बाइक पर घूमते हैं। टारगेट सेट हो जाने के बाद स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों का कहना है कि व्यापारी को लूटने में अगर तीन सेकेंड की देरी हो जाती तो वह गोली नहीं चलाते।

विज्ञापन
Faridabad Disclosure of the accused of robbing a businessman
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सराय मुख्य बाजार में किराना व्यापारी को गोली मारकर छह लाख रुपये की लूट करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने रिमांड पर ले रखा है। इस दौरान आरोपियों से व्यापारी की स्कूटी, लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल हथियार आदि बरामद किए जाने हैं। अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी रेकी करने के लिए टशन के साथ बुलेट बाइक पर घूमते हैं। टारगेट सेट हो जाने के बाद स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों का कहना है कि व्यापारी को लूटने में अगर तीन सेकेंड की देरी हो जाती तो वह गोली नहीं चलाते। आरोपियों से पूछताछ में दो और वारदात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


चार जनवरी को सराय बाजार में किराना व्यापारी रिंकू मंगला झरिया मार्केट से रात सवा नौ बजे फल लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाजार से घर की तरफ मुड़कर एक निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे, आरोपी गोली मारकर 6 लाख रुपये व स्कूटी लेकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान दिल्ली भजनपुरा निवासी गुलाम अली व सोहेल खान और गोकुल पुरी दिल्ली निवासी समीर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया रिंकू मंगला के गली में मुड़ते समय उन्हें रिंकू का पड़ोसी मुख्य सड़क पर दिखाई दिया। आरोपी पड़ोसी के जाने का इंतजार कर रहे थे। तीन सेकेंड की देरी हो जाती तो व्यापारी अपने घर की गली में मुड़ जाता और वे गोली नहीं चलाते। व्यापारी रिंकू मंगला के मुड़ने से पहले एक आरोपी ने भाग कर उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर एक बुजुर्ग पड़ोसी अपनी गैलरी में आ गया था। उसे डराने के लिए आरोपियों ने व्यापारी को दूसरी गोली मार दी और नकदी व स्कूटी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेट से रेकी और स्पोर्ट्स बाइक से वारदात  
आरोपी सोहेल साल 2020 में यूपी से पिस्टल खरीद कर लाया था। इसके बाद उसने दिल्ली से बुलेट बाइक चोरी कर ली। बुलेट पर लूट करना आसान काम नहीं था। उसकी आवाज से आरोपियों के रूट का पता लगना आसान था। वह एकदम से स्पीड भी नहीं पकड़ती है, इसलिए आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली से ही एक युवक से पिस्टल के बल पर अपाजे बाइक लूट ली। तेज स्पीड के कारण आरोपियों ने लूट की वारदात अपाचे बाइक पर ही करनी शुरू कर दी। आरोपी गुलाम पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है।


लूट की रकम से नये साल का जश्न मनाने की थी योजना
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 29 दिसंबर 2022 को सराय इलाके में रेकी के लिए आए थे। आरोपियों ने देखा किराना व्यापारी अपनी स्कूटी की डिग्गी में पैसों से भरी थैली रख रहा था। वह उसी रात वारदात को अंजाम देकर लूट की रकम से नए साल का जश्न मनाना चाहते थे। आरोपियों ने 29 दिसंबर को व्यापारी का पीछा किया था लेकिन वे मौका चूक गए। चार जनवरी को आरोपी पहले से ही तैयार थे और वारदात को अंजाम दे दिया। 21 जनवरी को आरोपी आगरा के बालूगंज स्थित एक होटल में जाकर छिप गए। यहां आरोपियों ने अपने असली आधार कार्ड दिए थे। अगले दिन आरोपी आगरा के मुख्य बाजार गए और एक ज्वैलर की दुकान पर दिनदहाड़े गोली चलाकर सोने के आभूषण लूट लिए। आगरा पुलिस ने छानबीन में होटल का पता लगा लिया और आधार कार्ड से आरोपियों की पहचान और घर का पता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed