{"_id":"63aaabf9ba2caa6cfc13e855","slug":"faridabad-crime-news-challans-of-five-vehicles-of-youth-doing-stunts-on-the-roof-of-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: कार की छत पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने युवकों की पहचान कर पांच गाड़ियों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: कार की छत पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने युवकों की पहचान कर पांच गाड़ियों के काटे चालान
Tue, 27 Dec 2022 02:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:36 PM IST
सार
शनिवार को कुछ युवा अपनी कार की छत पर बैठकर हुडदंग कर रहे थे। किसी राहगीर ने युवकों की हरकत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और पुलिस को ट्विट कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
फरीदाबाद में कुछ युवकों को कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने गाड़ियों की पहचान कर गाड़ियों के चालान कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के सेक्टर नौ व 11-12 डिवाइडिंग रोड पर इन युवकों ने जमकर हुड़दंग किया था। युवकों के आगे डीजे चल रहा था और वे गाने की धन पर कार की छत पर बैठकर स्टंट करने में मग्न थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ युवा अपनी कार की छत पर बैठकर हुडदंग कर रहे थे। किसी राहगीर ने युवकों की हरकत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और पुलिस को ट्विट कर दी। सोमवार को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गाडियों के नंबर की पहचान करने के बाद पांच गाडियों के ऑनलाइन चालान कर पोस्टल से घर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
मामला सेक्टर नौ व 11-12 डिवाइडिंग रोड का था। युवकों के आगे डीजे चल रहा था। गाने की धुन पर युवक कार की छत व खिडकियों से बाहर निकल कर स्टंट करते दिखाई दिए। युवकों का एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वीडियो में कई युवक डीजे की धुन पर कार की बोनट और छत पर बैठकर सड़क पर मस्ती करते रहे। कुछ युवा नोट भी उड़ाते नजर आ रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया ट्रैफिक पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरों में युवकों की गाडी नंबर की पहचान के बाद पांच गाडियों के पोस्टल चालान कर दिए हैं।
विज्ञापन